फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यात्रियों को बुखार, दोनों बसों के 64 लोगों को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
ाजियाबाद से डुंगरालेटी जा रही कार में सवार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की चंपावत में जानकारी लेत? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। दिल्ली से चंपावत आ रही रोडवेज की दो बसों में दो यात्रियों को हल्का बुखार होने पर दोनों बसों के 64 यात्रियों को 14 दिन के लिए टनकपुर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर जगबुड़ा में एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी के नेतृत्व में मंगलवार शाम को चिकित्सा टीम की ओर से की गई स्क्रीनिंग में दोनों बसों में एक-एक मुसाफिर को हल्का बुखार पाया गया। अलबत्ता, उन्हें खांसी नहीं थी। दोनों बसों में चालक-परिचालक सहित कुल 64 लोग सवार थे। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा बताया कि दोनों यात्रियों में कोरोना वायरस के भले ही स्पष्ट लक्षण नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर अब सभी 64 लोगों को 14 दिन के लिए टनकपुर में क्वारंटीन किया जा रहा है। दिल्ली में चंपावत जिले के फंसे लोगों को लाने के लिए डीएम के आदेश पर रोडवेज ने विशेष बस सेवा शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें