फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नोडल, रिटर्निंग ऑफिसर की समन्वय बैठक हुई

Sat, 28 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कलेक्ट्रेट परिसर सभागार में नोडल, सहायक नोडल, रिटर्निंग ऑफिसर और एआरओ की बैठक में मौजूद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल, सहायक नोडल अधिकारी, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की समन्वय बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम मनीष कुमार ने कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, लॉजिस्टिक तैयारियां, मतदाता सूची का सत्यापन, कार्मिक व्यवस्थापन और उपलब्धता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान सामग्री मतपत्र और मतपेटी, चिकित्सा व्यवस्थाएं, सुरक्षा प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मॉडल आचार संहिता के अनुपालन से प्रमुख बिंदुओं की चर्चा की गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक मोटर और पैदल मार्ग, रूट चार्ट की तैयारी, संवेदनशीलता विश्लेषण, कार्मिकों की सूची और तैनाती की स्थिति की भी विशेष समीक्षा की।
यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र कुमार, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें