चंपावत। जिला मुख्यालय में सहकारिता विभाग मधुमक्खी पालन योजना के तहत 100 लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम होगा। विभाग योजना का लाभ देने के लिए लोगों का चयन कर रहा है।
सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक सुभाष चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि चंपावत ब्लॉक के दूरस्थ गांव का चयन योजना के तहत किया जाएगा। प्रयास रहेगा की एक ही गांव में 100 लोगों को लाभान्वित किया जाए। अगर काश्तकार एक गांव में नहीं मिले तो अन्य गांव के लोगों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले एक गांव में काश्तकारों को प्रेरित कर मधुमक्खी पालन का हब बनाया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को दीनदयाल योजना से 1.30 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। इससे लाभार्थी मधुमक्खी और बॉक्स क्रय करेगा। उद्यान विभाग तकनीकी सहयोग करेगा। प्रति व्यक्ति के हिसाब से ऋण दिया जाएगा। बताया कि पिछले साल 30 लोगों को योजना से जोड़ा गया था।