पिथौरागढ़। वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन से वेतन सहित अन्य मांगें पूरी करने संबंधी नारेबाजी की। हालांकि देर शाम सदस्यों को आंदोलन स्थगित होने की सूचना दी गई।
पिथौरागढ़ के रोडवेज कर्मियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को शाखा मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इनमें विनोद पांडेय, पवन पांडेय, गणेश बडाल, दीवान धारियाल, विनोद रावत, उमाशंकर चौड़ाकोटी, आनंद बल्लभ, दुष्यंत पाल आदि रहे।