फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की समस्याएं बताईं

Thu, 27 Nov 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में ऊर्जा निगम कार्यालय में आयोजित ​शिविर में लोगों की समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम कार्यालय में मुख्यमंत्री सरलीकरण समाधान और निस्तारण मंत्र के लिए स्मार्ट मीटर के संबंध में विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर समेत अन्य शिकायतें रखीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीओ संजय भंडारी के नेतृत्व में ऊर्जा निगम कार्यालय में विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायत की। इसका मौके पर समाधान किया गया। ऊर्जा ने अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सरलीकरण समाधान और निस्तारण मंत्र के तहत जिलेभर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना है। एसडीओ भंडारी ने बताया कि शुक्रवार को लोहाघाट, शनिवार को टनकपुर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर जेई अमर नाथ, आशीष गोडवाल, सर्कल इंचार्ज आमिर खान, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें