फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता परेशान

Wed, 18 Oct 2017 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
चंपावत में रसोई गैस लेने को लाइन में लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में दीपावली के त्योहारी सीजन में रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी की ओर से छतार और दुधपोखरा क्षेत्र में 140 सिलेंडर बंटवाए गए।
विज्ञापन


 गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कार्की के अनुसार बुधवार को हल्दूचौड़ प्लांट से 236 सिलेंडरों को लेकर एक वाहन पहुंचा। जिसमें 12 व्यावसायिक सिलेंडर भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी सिलेंडरों का उपभोक्ताओं की बुकिंग के आधार पर वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दीवाली पर्व पर अवकाश होने के चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का बैकलॉग 600 से अधिक चल रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें