फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति निर्माणाधीन होटल और दुकान का निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण की अनुमति बगैर बनाए जा रहे निर्माणाधीन होटल और एक दुकान के निर्माण कार्य को प्राधिकरण की टीम ने रुकवा दिया है। इसके अलावा 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण की कार्रवाई से भवन निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एसडीएम दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में अवैध तरीके से निर्मित किए जा रहे भवनों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि टनकपुर में प्राधिकरण की अनुमति बगैर पीलीभीत चुंगी के समीप निर्मला ओली की ओर से दुकान और विद्या पुनेड़ा की ओर से होटल भवन का निर्माण कराया जा रहा था।
निरीक्षण के बाद दोनों लोगों को नोटिस जारी कर भवनों का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि प्राधिकरण की अनुमति के बगैर अवैध तरीके से भवन निर्माण करा रहे टनकपुर के 20 और बनबसा के 6 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण से भवन का नक्शा पास कराए बगैर भवन निर्माण करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर प्राधिकरण की इस कार्रवाई से भवनों का निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा है। टीम में प्राधिकरण के जेई भगवान सिंह बिष्ट, पटवारी विरेंद्र सिंह पुडीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें