अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद एनएचएआई ने राजमार्ग 123/9 पर स्थित निर्माणाधीन अधूरी पुलिया के समीप वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करना शुरू कर दिया है। पिछले दो माह से पुलिया के समीप आवागमन मुसीबत भरा बना हुआ था। पुलिया के कारण मार्ग संकरा होने से आए दिन जाम लगने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। इन दिनों पूर्णागिरि मेला यात्रियों के वाहनों की आवाजाही के चलते भी यहां जाम की स्थित बन रही थी। पुलिस ने भी एनएचएआई के अधिकारियों से निर्माणाधीन पुलिया के निकट मार्ग चौड़ा और दुरुस्त करने की मांग की थी। व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, लायन क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, एलायंस क्लब अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, व्यापारी ताराचंद अग्रवाल, देवकी नंदन जोशी, शियाराम गोयल, रोहित अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, राजकुमार पारिक, राधेश्याम गर्ग आदि ने प्रशासन का आभार जताया है।
फोटो 28 टीएनपीबीएनबी 06 पी।