फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आधुनिक ओटी भवन का निर्माण कार्य जोरों पर, दो माह में होगा तैयार

Tue, 31 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में करीब 45 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक ऑपरेशन थिएटर भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह दो महीने में बनकर तैयार होने की उम्मीद है जिससे चिकित्सकों और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक विराज राठी ने बताया कि यह ऑपरेशन थिएटर ट्रॉमा सेंटर भवन के ऊपर बन रहा है। इसमें बड़ा ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टर्स रूम और ऑपरेशन पूर्व मरीजों के ठहरने का कक्ष होगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से पुराने ओटी कक्ष में जगह की कमी के कारण दिक्कतें आती थीं। पहले, एक साथ दो अलग-अलग ऑपरेशन की जरूरत पड़ने पर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। नया भवन बनने से चिकित्सक अब दो ऑपरेशन एक साथ कर सकेंगे। पुराने और नए दोनों ओटी कक्ष चालू रहेंगे जिससे अस्पताल की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें