फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में शुरू हुआ हेलीपैड का निर्माण

Tue, 28 Apr 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर लोनिवि की ओर से चूका में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में टनकपुर से भी हेली सेवा शुरू करने की सहमति दी गई थी। लोनिवि अधिकारियों की मानें तो अगले नौ माह में हेलीपैड बन कर तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्षेत्रवासियों के साथ ही मां पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं के लिए भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे क्षेत्र में महज कुछ घंटों में महानगरों से लोग आ सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में टनकपुर क्षेत्र को शारदा काॅरिडोर योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख कर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 2023 में चूका में हेलीपैड निर्माण की घोषणा की थी।
लोनिवि के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि चूका में तीन हेलीकॉप्टर क्षमता के हेलीपैड के लिए 0.593 हेक्टेअर भूमि पर 1.88 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में संबंधित स्थान पर मिट्टी का समतलीकरण करने के बाद पेड़ों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि निर्धारित समय में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को तो सुविधा मिलेगी ही, साथ ही आपात स्थिति में भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु
पूर्णागिरि। मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए सालभर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होते हैं। हेली सेवा शुरू होने के बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करना काफी आसान हो जाएगा। बता दें कि कई बार धाम क्षेत्र की सीढि़यां चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालु गंभीर रूप से बीमार भी हो जाते हैं। ऐसे में हेलिकॉप्टर आपात स्थिति में राहत देने का काम करेगा।
विज्ञापन

2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें