फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेतीखान-लोहाघाट सड़क से हटेगी निर्माण सामग्री

Fri, 12 Dec 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खेतीखान-लोहाघाट मोटर मार्ग पर जगह-जगह पड़ी निर्माण सामग्री को हटाया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी ने 11 दिसंबर के अंक में सड़क पर निर्माण सामग्री पड़ी हाने से चोटिल हो रहे लोग शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेकर तहसीलदार मोहीउद्दीन ने टीम के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया। उन्होंने पाया कि सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री से यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटनाएं की संभावना बनी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्व निरीक्षक कमल उपाध्याय और उपनिरीक्षक रवि की टीम ने आठ लोगों की पहचान की। इन लोगों से भविष्य में सड़क किनारे सामग्री न रखने का लिखित पत्र लिया गया और टीम ने तत्काल सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक सड़क का इस्तेमाल डंपिंग जोन के रूप में करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें