फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानंमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

चंपावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता, वैज्ञानिक चेतना के जनक थे। श्रद्धांजलि देने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, हरगोविंद बोहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, जिला महामंत्री विकास साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह बोहरा, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, लोकेश पांडेय, प्रदीप देव आदि रहे।
बाराकोट ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, महेश सिंह अधिकारी, नारायण राम, नीरज कालाकोटी, गोविंद लाल वर्मा, डॉ. भवान राम, आनंद सिंह अधिकारी, कविराज मौनी, प्रकाश मेहरा, मोहन सिंह अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन

टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, नीरज मिश्रा, सूरज बोहरा, रूपेश कुमार, देवेंद्र सिंह, दीपक नाथ, सुल्तान मिर्जा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें