फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आत्महत्या को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में धरना देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में कर्ज न चुका पाने से असमर्थ किसान के आत्महत्या किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह खेद का विषय है कि राज्य के इतिहास में पहली बार कृषि ऋण न चुका पाने में असमर्थ एक किसान ने आत्महत्या की है, लेकिन राज्य सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल से राज्य सरकार को राज्य के किसानों को श्रम, लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी देने के लिए निर्देशित करने को कहा। राज्य के किसानों के सभी कृषि ऋण को माफ करने का आदेश जारी करें। उन्होंने बेड़ीनाग निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी, पुष्कर माहरा, हरगोविंद बोहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सुशीला बोहरा, उत्तम देव, उमेश खर्कवाल, विकास साह, सूरज प्रहरी, पूरन कठायत, भुवन चौबे, नरेश जोशी, विजय वर्मा, दिनेश खर्कवाल, अशोक कार्की, विमल पांडेय, नंदन तड़ागी, तारा दत्त आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें