फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के दाम बढ़ाने के विरोध में सड़क में उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। राज्य सरकार की ओर से एक अप्रैल से बिजली-पानी के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया और रोडवेज तिराहे पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली-पानी के दामों में बढ़ोतरी कर सरकार ने लोगों पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जहां दिल्ली जैसे राज्य में बिजली पानी निशुल्क दिया जा रहा है, वहीं उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आम जनता को राहत देने की जगह महंगाई से मार देना चाहती है। तीरथ सरकार को राज्य में छह माह का पानी का बिल माफ करना चाहिए, और बिजली के दरों में वृद्धि को कम कर जनता को राहत देनी चाहिए। लॉकडाउन के बाद से आम जनता का कारोबार चौपट हैं, वहीं सरकार आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ा कर उन्हें समाप्त करना चाहती है। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में जिला महामंत्री विकास साह, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, चिराग फर्त्याल, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, तरुण वर्मा, उमापति जोशी, गिरीश पटवा, प्रकाश बोहरा, दान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें