फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 22 Dec 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में पीएम मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बहुचर्चित टूजी स्पेक्टरम घोटाले में सभी आरोपियों को कोर्ट की क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लपक लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर टूजी घोटाले के नाम पर वेबजह कांग्रेस पार्टी को बदनाम किए जाने का आरोप लगाया।  मोटर स्टेशन में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।  
विज्ञापन


इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेतीखान तिराहे से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।  कार्यकर्ताओं का कहना था कि जो घोटाला कभी हुआ ही नहीं उसे झूठा प्रचारित कर भाजपा ने राजनीतिक लाभ लिया है। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व सभासद सूरज प्रहरी, पूरन कठायत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह देव, दिनेश खर्कवाल, मोहन जोशी, विमल पांडेय, विपिन जोशी, मयूख चौधरी, राजेश जोशी आदि शामिल थे। 

बनबसा में  कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में हाकिम सिंह चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका पूर्व विधायक ने कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार खोखला साबित हुआ। इस मौके पर कृषि मंडी उत्पादक समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा, कपिल भार्गव, रमेश चंद, ग्रामप्रधान गिरधारी लाल और अरुण कुमार, भूपेंद्र चंद, अनिल चौधरी अमित भट्ट, कामरान अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें