फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विधायक अधिकारी के खिलाफ दायर याचिका में स्टे मिलने पर जताई खुशी

विज्ञापन
लोहाघाट विधायक खुशाल अधिकारी की विधानसभा सदस्यता को चुनौती देने वाली याचिका में सुप्रीम कोर्ट स - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विधानसभा की सदस्यता को चुनौती देने वाली हाईकोर्ट में दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। याचिका में स्टे मिलने पर बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जता इसे सत्य की जीत बताया है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में स्टेशन बाजार में बैठक कर खुशी जताई। वक्ताओं का कहना था कि विधायक ने पूरे नियमों के साथ अपना नामांकन कराया था। भविष्य में भी न्यायालय से विधायक अधिकारी के पक्ष में ही फैसला आने की उम्मीद जताई गई। वहां महेश सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी, केशर सिंह, हरीश जोशी, कुंदन सिंह अधिकारी, केदार राम, कमलाकांत, नारायण राम, प्रताप राम, पनी राम आदि थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत, लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष भगत राम, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष महेश भट्ट, भगीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, विमला मेहरा, योगेश मेहता, कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, शैलेंद्र राय आदि कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें