फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नंदा गौरा कन्याधन योजना के पुराने प्रारुप की मांग उठाई

विज्ञापन
नंदा गौरा योजना के नए प्रारूप में आवेदन फार्म भराने का विरोध में लोहाघाट में प्रदर्शन करते अभिभा? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाल विकास विभाग की ओर से नंदा गौरा कन्याधन योजना के नए प्रारूप भरकर दोबारा आवेदन मांगने का अभिभावकों ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार से पुराने प्रारूप में ही आवेदन पत्र स्वीकार करने की मांग की।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में अभिभावकों ने मंगलवार को नंदा गौरा कन्याधन योजना के लिए नए प्रारूप में दोबारा फार्म भराने का कड़ा विरोध किया। अभिभावकों का कहना था कि नए प्रारूप के मानक काफी कड़े बनाए गए हैं जिन्हें पूरा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि नए प्रारूप में माता-पिता की तीन साल की आय का विवरण, भूमि का बाजार मूल्य, भवन का मूल्य, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में परिवार की स्थिति का विवरण, तीन माह के बिजली-पानी के बिल की जानकारी मांगी गई है। औपचारिकता की अधिकता होने के कारण अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने नए प्रारूप को रद्द कर पुराने आवेदन को ही लागू करने और वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट पास वंचित छात्राओं को भी योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस मौके पर भुवन तिवारी, केशव दत्त चौबे, दयाकिशन, गोविंद चौबे, नवीन चंद्र, त्रिभुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
सहजता से मिले नंदा गौरा कन्याधन का लाभ
पिथौरागढ़। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) ने सरकार पर नंदा देवी कन्याधन के नाम पर आवेदकों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है। माले के जिला सचिव गोविंद कफलिया का कहना है कि सरकार रोज नए नियम बनाकर जनता को धोखा देकर उन्हें बेवजह परेशान कर रही है जबकि इसका लाभ सहजता से मिलना चाहिए। इस योजना के नाम पर इसी माह के भीतर कई बार बदलाव किए गए। इस कारण राज्य में 12वीं उत्तीर्ण तीस हजार से अधिक लाभार्थी इक्यावन हजार रुपये के लिये तीन बार फॉर्म भरने में हजारों रुपये खर्च कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें