फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस फिर मजबूत बनकर उभरेगी : प्रीतम

Sat, 29 Jun 2019 10:34 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शनिवार को यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी पंचायती चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि कांग्रेस फिर से मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी, लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता और पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना कर्तव्य निभाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव और पिथौरागढ़ विधानसभा सीट का चुनाव कांग्रेस के लिए अहम चुनाव होगा।

कार्यकर्ता को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करना होगा और कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस पंचायती और पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा ह्दयेश ने कहा कि राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने का मिशन शुरू किया गया है। जिसका असर आगामी चुनाव में नजर आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायती चुनाव के लिए अभी से जनता से संपर्क बढ़ाने और जन समस्याओं के समाधान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव ने और संचालन नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया। 

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, लोकसभा प्रभारी हरगोविंद सिंह बोहरा, महेश चंद, जिपं सदस्य भवानी टम्टा, वैष्णव गोयल, देवेंद्र सिंह, सभासद अमित भट्ट, अनिल प्रसाद सिन्हा, फखरुद्दीन, दीपक नाथ, सुभाष चंद, कैलाश राम, रमेश चंद, सुधा बिष्ट, खालिद अंजुम आदि।

जनता से किए वायदे भाजपा को याद नहीं : डॉ. इंदिरा
पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
टनकपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शासन में बेरोजगारी बढ़ी है और पलायन रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। चुनाव के वक्त जनता से किए वायदे सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को याद नहीं है।
 उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण का कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। मामला सदन में उठाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वे के लिए समिति गठित कर दी है। लोकसभा चुनाव में हार से कांग्रेस का कार्यकर्ता निराश नहीं है, बल्कि हार के कारणों की समीक्षा कर और अधिक उत्साह से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। राज्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी।उन्होंने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराने में डरती है, जिससे साफ है कि ईवीएम मशीनों में कुछ तो गड़बड़ है। वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भी मौजूद थे। ब्यूरो

रोडवेज के मृतक आश्रितों ने नेता प्रतिपक्ष से लगाई नौकरी की गुहार, ज्ञापन सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश से मृतक आश्रित कोटे में नौकरी की मांग उठाई। इस बाबत उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन भी सौंपा है। कहा है कि परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे की भर्ती न होने से कई आश्रितों के परिवारों की आर्थिक हालत दयनीय हो गई है। निगम प्रबंधन नौकरी देने में लंबे समय से टाल-मटोली कर रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से अपने स्तर पर कार्रवाई कर मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में जल्द नौकरी दिलाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें