फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मनरेगा योजना के नाम और स्वरूप में बदलाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ नाम बदलकर विकास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोटर स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीब और कमजोर तबके के लोगों की आजीविका से जुड़ी योजना है। इसके नाम और कार्यप्रणाली में बदलाव कर सरकार ने सीधे तौर पर मजदूर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही यह हरकत महात्मा गांधी के नाम और उनके मूल्यों को मिटाने की साजिश है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मनीष महर, विमल पांडे, जीवन सिंह बिष्ट, तुषार वर्मा, विजय कार्की, नवीन सिंह, राजू यादव, प्रमोद बड़ेला, विपिन जोशी, दीपक जोशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें