लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत लोहाघाट के ग्राम पंचायत फोर्ती के बनीगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात कर की गई। साथ ही पंचायत स्तर की बैठक कर पर्चे वितरित किए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता कांग्रेस विरोध जारी रखेगी। वहां देवकी देवी, यशोधरा देवी, विमला देवी, जानकी देवी, कमला देवी, सरिता देवी, रेखा देवी, जीवन सिंह बिष्ट, अंशुल अधिकारी आदि थे। संवाद