लोहाघाट (चंपावत)। टीआरसी के पास बने पार्किंग स्थल के संचालन के लिए प्रशासन, पुलिस और टैक्सी चालकों की बैठक हुई। निर्णय लिया गा कि पुल्ला, पंचेश्वर आदि क्षेत्रों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट परिसर में एसडीएम नीतू डांगर ने बैठक की अध्यक्षता कर टीआरसी के पास बने टैक्सी स्टैंड के संचालन पर चर्चा की गई। तय किया गया कि पुलहिंडोला, पंचेश्वर, मडलक, रौंशाल, दिगालीचौड़ आदि रूटों के वाहनों को टैक्सी स्टैंड में खड़ा किया जाएगा। हर रूट के दो-दो वाहन ही पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर खड़े होंगे। इनका नंबर के हिसाब से संचालन होगा। एसडीएम ने बताया कि पार्किंग का संचालन टैक्सी यूनियन करेगी जिसमें यूनियन हर वाहन से सौ रुपये प्रतिमाह शुल्क वसूलेगी। उन्होंने बताया कि एक फरवरी तक इन रूटों के वाहन चालकों को सूचना दी जाएगी। इसके बाद डाक बंगला और पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े होने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। तय किया गया कि जल्द ही टैक्सी स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, थाना निरीक्षक अशोक कुमार, याताया निरीक्षक हयात सिंह, टीआरसी प्रबंधक हरीश पुनेठा, यातायात कर्मी हेम माहरा, पंचेश्वर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन धौनी आदि थे। संवाद