फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस नहीं कर सकती है विकास

Wed, 25 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी के नामांकन में खासी भीड़ थी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों की धुन के बीच गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी तिराहे तक रैली निकाली। बाद में मोटर स्टेशन पर जनसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी शैली में हरीश रावत और कांग्रेस का उपहास उड़ाया। उनका कहना था कि आकंठ  भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस राज्य का विकास नहीं कर सकती है।

 केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य को आल वैदर रोड का बड़ा तोहफा दिया है। आज रावत सरकार के कृत्यों से परेशान नेता और कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए भाजपा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व हेमा जोशी, विमला सजवान, मदन सिंह महर, शिवराज कठायत, सुभाष बगौली, दीपक पाठक सहित तमाम बड़े नेताओं ने भी जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी की जनसभा में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें