हाथरस कांड के विरोध में चंपावत में उप्र के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। हाथरस में हुई दरिंदगी के आरोपियों को कठोरतम सजा की मांग करते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को गिरफ्तार कर योगी सरकार ने न केवल तानाशाहीपूर्ण रवैया दिखाया है, बल्कि संवेदनहीन चेहरा भी जग जाहिर किया है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, चेयरमैन विजय वर्मा, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, नरेश जोशी, विकास साह, रोहित बिष्ट, उमेश खर्कवाल, अभिषेक गंगोला, विनोद बड़ेला, विमल पांडेय आदि शामिल थे। ब्यूरो