फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 15 May 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन में दूसरी बार पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे भड़की कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में पुतला फूंका। उन्होंने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। कहा कि तेल की बढ़ी कीमतें सरकार के अच्छे दिनों के वादे को तेल कंपनियों से पूरा कर रही है। वहीं आम लोगों को इसका जबर्दस्त झटका लगेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मोटर स्टेशन रोड पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस कदम को जन विरोधी और आम से लेकर खास हर वर्ग पर चोट करने वाला बताया गया। पुतला दहन करने वालों में सुधीर साह, अशोक कार्की, अमित भट्ट (टीटू), पूरन कठायत, विपिन जोशी, छत्तर सिंह, सूरज प्रहरी, सुरेश खर्कवाल, जगदीश पांडेय, अमित भट्ट, धीरज सिंह, दीपक लारा, अमरनाथ सक्टा, नसीम, ज्ञान सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें