फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा खनन के निकासी कांटे से कंप्यूटर का मॉनीटर चोरी

Sat, 06 May 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन में शुक्रवार रात वन निगम के कांटे से एक युवक ने कंप्यूटर मॉनीटर चुरा लिया। प्लास्टिक की कुर्सी से मुंह छिपाकर चोरी करता युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है। कांटा ठेकेदार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस चोरी के आरोपी का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह वन निगम के कर्मचारी बैराज निकासी गेट के कांटे पर पहुंचे तो वहां कांटे के अंदर लगा कंप्यूटर का एक मॉनीटर गायब था और कंप्यूटर के कुछ तार भी कटे पड़े थे। निगम कर्मियों ने कांटे पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो रात के समय एक युवक प्लास्टिक की कुर्सी से मुंह छिपाकर चोरी करता नजर आया।
कांटे पर तैनात वन निगम के सेक्शन अधिकारी बची लाल आर्या ने बताया कि कंप्यूटर में दर्ज डेटा सुरक्षित है। कांटे पर तैनात ठेकेदार के कर्मचारी नितीन सुयाल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि चोरी में लिप्त युवक का पता लगाया जा रहा है। इधर कांटे पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें