पाटी में हैंडपंप से पानी भरते स्कूली बच्चे।
- फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। सर्दी के बावजूद पाटी क्षेत्र में पेयजल किल्लत कम नहीं हो सकी है। इसके चलते बुजुर्गों से लेकर स्कूली बच्चे तक दूरदराज से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। लोगों ने दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के बावजूद पाटी की पेयजल आपूर्ति नहीं सुधर पा रही है। पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीण हैंडपंप और नौलों से पानी भरने को मजबूर हैं। इधर नागरिकों ने पाटी के लिए बन रही कोरा पेयजल योजना को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। इस योजना से पाटी क्षेत्र की प्यास बुझ सकेगी। वहीं जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि पेयजल लाइन की खामी को दूर कर आपूर्ति सुचारु कराया जाएगा। (संवाद)