फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनी विंटर कराटे कैंप का समापन

Thu, 07 Jan 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा भवन में सोबोकान तनाका सितोरियो कराटे डू उत्तराखंड के तत्वावधान में हुई 10 दिनी विंटर कराटे कैंप का समापन हो गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किरन फर्त्याल ने प्रतियोगियों को कलर बेल्ट के प्रमाण पत्र वितरित किए। एलएस बिष्ट की अध्यक्षता तथा दीपक अधिकारी के संचालन में हुए समारोह में बच्चों ने कई हैरत भरे करतब दिखाए। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने कहा कि फरवरी में खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित करने की मेजबानी लोहाघाट को दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने खेल विभाग की ओर से कराटे के इंडिया चीफ एस एलबम बाबू तथा भारत-नेपाल के सहायक टेक्निकल कोच साजन श्रेष्ठ के प्रति आभार जताया। इंडिया चीफ ने कोच भेजकर बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने की पहल की है। काठमांडू से आए कोच साजन श्रेष्ठा यहां के बच्चों से खासे प्रभावित दिखे। इस दौरान काठमांडू से आए जूनियर कोच सनिश श्रेष्ठा, हरी श्रेष्ठा, संजीव अधिकारी, उत्तराखंड चीफ विजय रावत, कोच कर्मवीर ने भी विचार रखे। ब्यूरो

पांच बच्चों ने दिया ब्लैक बेल्ट का टेस्ट
इंडिया चीफ एस एलबम बाबू, कोच साजन श्रेष्ठा ने पांच बच्चों की ब्लैक बेल्ट की परीक्षा भी ली। आमतौर पर यह परीक्षा काठमांडू या चेन्नई में ली जाती है। इस परीक्षा में कृष्णकांत, मोहित बिष्ट, साक्षी बिष्ट, ज्योति बिष्ट, अंकित पांडेय शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें