फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाला डेंजर जोन का कार्य समय से करें पूरा : चुफाल

Wed, 28 May 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एनएच स्वाला के पास डेंजर जोन के पास जाम में फंसे विधायक।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्य का बुधवार को डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच के अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली और 10 से 15 दिन में काम पूरा करने को कहा। विधायक ने कहा कि पहाड़ी की तरफ सुरक्षा दीवार का कार्य समय से कराना जरूरी है। अगर बरसात शुरू हो गई तो फिर लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल होगी।
विज्ञापन


टनकपुर से चंपावत की तरफ जा रहे विधायक चुफाल ने स्वाला डेंजर जोन के पास रुक कर कार्य की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सड़क दोनों जिलों की लाइफ लाइन है। बरसात आने से पहले डेंजर जोन का कार्य कर लिया जाना चाहिए ताकि लोगों को सहूलियत मिले। बता दें कि स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी को ऊपर से काटकर मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में वाहनों को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोका जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें