चंपावत की एसएसबी की पंचम वाहिनी का निरीक्षण करते मुख्यालय के डीआईजी मानवेंद्र नेगी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के दिल्ली मुख्यालय के डीआईजी (उप महानिरीक्षक) मानवेंद्र नेगी ने चंपावत स्थित पंचम वाहिनी परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को 2022 के निर्धारित समय तक पूरा कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को परिसर का मुआयना करते हुए उन्होंने एसएसबी जवानों और कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। डीआईजी ने वाहिनी परिसर की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। बताया गया कि टाइप-4 और टाइप-5 के आवास के अलावा मैस का निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। टाइप-2 के 282 आवासों का निर्माण होना है। इसके अलावा अभी प्रशासनिक ब्लॉक और अस्पताल का निर्माण किया जाना है। पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवराणी ने चंपावत जिले की नेपाल से लगी सीमा पर सुरक्षा के लिए उठाए कदमों की जानकारी दी।