फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस के खिलाफ लोहाघाट में प्रदर्शन, जुलूस निकाला

Mon, 24 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में हुई चोरियों का खुलाशा करने की मांग को लेकर पुलिस के ​खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में हो रही चोरियों का खुलासा न होने और नशे के धंधे पर रोक न लगने से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। बाद में चार सूत्री मांगों के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में नगर में हुई बाइक चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी, विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने नगर में हुई स्कूटी और बाइक चोरी का खुलासा करने की मांग के लिए वीर कालू सिंह माहरा चौक से लेकर एसडीएम कोर्ट तक पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। सीएम को भेजे ज्ञापन में नगर में हुई चोरियों का खुलासा करने, नशे के कारोबार पर लगाम लगाने, बाहरी लोगों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करने, शराब, स्मैक का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
लोगों का कहना था कि पुलिस की नाकामी के चलते चोरो के हौसले बुलंद हैं। आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर नगर में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। होटलों और दुकानों में खुलेआम शराब परोसी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, राजू गड़कोटी, मनीष जुकरिया, विवेक ओली, सतीश मुरारी, भगीरथ भट्ट, डीडी पांडेय, भूपाल सिंह मेहता, दीपक जोशी, सचिन जोशी, राजकिशोर साह, अमित जुकरिया, दानू सुतेड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स
चोरी की घटनाओं की एफआईआर तक नहीं लिख रही पुलिस
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरियों, खेतीखान के जागोली बाबा धर्मशाला में हुई चोरी और नगर के पास एक गांव से गुमशुदा किशोरी का आठ माह बाद भी कोई पता नहीं लग पाया है। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने आरोप लगाया कि बाराकोट क्षेत्र के मंदिरों में हुई चोरी की शिकायत लोहाघाट थाने में लिखित और मौखिक रूप में देने के बावजूद भी आज तक पुलिस ने उस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की। इधर थाना प्रभारी मनीष खत्री का कहना है कि चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। सभी मामलों का जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें