फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर छाए रहे सड़क और पानी के मामले

Tue, 04 Jun 2019 10:42 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित मुख्य तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनते डीएम रणवीर चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन पंचायत भवन लोहाघाट में मंगलवार को जिला स्तरीय मुख्य तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क, पानी, टैक्सी स्टैंड का निर्माण, नगर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने आदि के मुद्दे छाए रहे। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने संबंधित अधिकारियों से समय से समस्याओं का समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। 

विज्ञापन


तहसील दिवस पर वासु पांडेय ने पड़ोसी के मकान से सीवर का पानी रिसकर उनके भवन में आने की समस्या रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने टैक्सी स्टैंड का निर्माण करने, राष्ट्रीय एवं राज्यमार्ग की बंद पड़ी नालियों को खोलने, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड को ठीक कराने, शिवालय मंदिर के पास जलाशय में भरी गाद हटाने, नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने, ईश्वर राम ने झड़पतिया-पोखरी बोरा सड़क पर क्षतिग्रस्त स्क्रबर को ठीक करने, नकुल पंत ने पुलहिंडोला बाजार में सड़क पर बने गड्ढों को भरने, पेयजल लाइनों की लीकेज ठीक करने, सेरीगैर कलीगांव के महेश जोशी ने उनके आवासीय भवन के नीचे की दीवार खोदने से उनके भवन को खतरा होने की समस्या रखी।

डीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निस्तारण कर उसकी प्रगति से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम का कहना कि समस्याओं के समाधान में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां डीएफओ केएस बिष्ट, पीडी हरगोविंद भट्ट, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, रेंजर दीप जोशी, एडीओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एफजीआई राकेश कुमार, अशोक कुंवर, पवन बिष्ट, हरेंद्र साह आदि विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें