फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं शुरू

Fri, 10 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा रेस में हिस्सा लेती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खेल महाकुंभ के तहत जिले की विभिन्न न्याय पंचायतों में दो दिनी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में सिमल्टा और खर्ककार्की न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई। 
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खर्ककार्की न्याय पंचायत की चक्का फेंक प्रतियोगिता में ममता महर, नेहा प्रहरी, निशा चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया।  सिमल्टा में अडंर-17 की चक्का फेंक में संजय, अंकित बोहरा, हेमेश, बालिका वर्ग में पुष्पा पांडेय, संजना महर, रेखा महर, अंडर-14 गोला फेंक में कुलदीप कुमार, राहुल चौहान, संजय टम्टा, डिस्क थ्रो में योगेश कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु बोहरा क्रमश: पहले तीन स्थानों में रहे। अंडर-17 लंबी कूद में सुमित कुमार, अजय सिंह, सुशील, 200 मीटर दौड़ में अजय सिंह, राहुल नाथ, अजय जोशी और बालिका वर्ग की चार गुणा सौ रिले दौड़ में किरन टम्टा, मनीषा चौधरी और बबीता राणा क्रमश: पहले तीन स्थान में रही। प्रतियोगिता के निर्णायकों में महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, डीके शर्मा, नवीन वर्मा, सतीश गड़कोटी, श्याम सिंह महर, गीता वर्मा, यंशवत बोहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें