फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुलने के भय से खाली टेंकर खड़े किए 

Sat, 12 Jan 2019 10:52 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
बारहमासी सडक में खूना के पास शो पीस बना पानी छिडकाव के लिए लाया गया टेंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बारहमासी सड़क पर कार्य नियमों को ताख पर रखकर किया जा रहा है। डीएम और विभाग के अधिकारियों के निर्देशों का भी निर्माण कार्य कराने वाली कंपनियां पालन नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


कंपनियों ने खाली टैंकर खड़े करवाए ताकि निरीक्षण के समय उनकी पोल न खुले। कंपनियों की ओर से पानी छिड़काव के लिए टेंकरों की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन उन्हें शो पीस बना कर खड़ा कर दिया गया है। 

 लोहाघाट से चंपावत तक निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से सोलिंग करने के लिए डामर उखाड़ा गया है। इससे पूरी सड़क धूल और मिट्टी से भरी है। सड़क में कटिंग से उठ रहे धूल के गुबार से वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं। दोपहिया वाहनों का तो सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


पूर्व में कुमाऊं कमिश्नर और डीएम की ओर से भी पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कंपनियां पानी छिड़काव नहीं कर रही हैं। नवागंतुक डीएम रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि बारहमासी सड़क पर रोज पानी छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। अब औचक निरीक्षण कर जांच भी की जाएगी।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें