चंपावत। नगर में संचार सेवा लड़खड़ाने से रविवार को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे से बीएसएनएल की संचार सेवा अचानक खराब होने से लोग परेशान रहे। सबसे अधिक दिक्कत बीएसएनल के उपभोक्ताओं को हुई। हालांकि देर शाम इसे सुचारु किया गया, लेकिन कई जगह संचार सेवा ठीक से काम नहीं कर रही थी। बीएसएनएल के जीटीओ विजय बहादुर ने बताया कि बाहर से फॉल्ट आ गया था। फिलहाल सेवा का ठीक कर लिया गया है। संवाद