फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छतार औद्योगिक आस्थान में के उद्योगों की जांच के लिए कमेटी गठित

Sat, 29 Jul 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में उद्योग मित्र की बैठक लेते प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा। संवाद 
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। इसमें उद्योगों के विकास और उद्यमियों की समस्याओं पर विचार किया गया। उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ब्याज उपादान प्रोत्साहन सहायता योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान छतार में उद्योगों के कार्यरत होने अथवा न होने के संबंध में एक समिति गठित की गई। इसमें एसडीएम, महाप्रबंधक उद्योग, अग्रणी बैंक प्रबंधक और संबंधित उद्यमी शामिल हैं। समिति जांच रिपोर्ट डीएम को भेजेगी। बैठक में देहरादून से आए अश्विनी कुमार शर्मा और चेतन भट्ट की ओर से विभाग के माध्यम से उद्योगों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक का संचालन महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र डॉ. दीपक मुरारी ने किया। बैठक में उद्योग केंद्र प्रबंधक सोमनाथ गर्ग, अधिशासी अभियंता उमाकात चतुर्वेदी, उप खंड अधिकारी वन नेहा चौधरी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव पाठक, सहायक अभियंता जल संस्थान पवन सिंह, प्रयाग दत्त गहतोड़ी, चंद्र किशोर बोहरा, नवीन चंद्र उप्रेती, हेमंत कुमार राय, विजय चौधरी, उमेश खर्कवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें