फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में में कामर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू

Sat, 21 Mar 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के बाणासुर किला क्षेत्र में टैंडम पैराग्लाइडिंग करती स्थानीय युवती। स्रोत : संघ
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले में पहली बार साहसिक खेल में नया अध्याय जुड़ गया है। पहली बार कामर्शियल पैराग्लाइडिंग की शुरुआत हो गई है। कामर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू होने से साहसिक पर्यटन के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

चंपावत साहसिक पर्यटन और परिवहन सहकारी संघ के तहत कामर्शियल पैराग्लाइडिंग की उड़ान लोहाघाट के बाणासुर किला क्षेत्र में हो गई है। भीमताल के टैंडम पैराग्लाइडिंग पायलट मयंक उप्रेती ने स्थानीय लोगों को पैराग्लाइडिंग कराई। टैंडम पैराग्लाइडिंग शुरू होने से साहसिक पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। संघ के सचिव पैराग्लाइडिंग पायलट आशीष कोहली ने बताया कि वह लंबे समय से कामर्शियल पैराग्लाइडिंग की तैयारी में थे। लगातार लोग उनके पास पैराग्लाइडिंग के लिए आ रहे थे। लोगों में साहसिक पर्यटन में बढ़ती दिलचस्पी के चलते कामर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू कराई गई। कामर्शियल पैराग्लाइडिंग 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। बताया इस माह इसकी शुरुआत की गई है।
स्थानीय अंकिता ढेक ने बताया कि पैराग्लाइडिंग कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। धार्मिक दृष्टि से बाणासुर का किला महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस क्षेत्र में कामर्शियल पैराग्लाइडिंग भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें