लोहाघाट (चंपावत)। उद्योग निदेशालय की पहल पर बाराकोट में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें उद्यमियों को उत्तराखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति बताई गई। उद्योग विभाग के प्रभारी प्रबंधक जीबी जोशी और संतोष कुमार ने उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम नीति के तहत विभिन्न योजनाओं में पूंजी निवेश योजना, प्रोत्साहन, ब्याज, विद्युत प्रतिपूर्ति, वैट प्रतिपूर्ति, स्टांप शुल्क में छूट आदि योजनाओं की जानकारी दी।
बताया कि महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन सहायता योजना, जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत संस्थागत व्यवस्था लागू है। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने अध्यक्षता की। इस दौरान सहकारिता के सहायक विकास अधिकारी बीएस वर्मा, एसबीआई आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र जोशी आदि थे।