सुंई में आयोजित बैठकी होली के गीतों में झूमते होल्यार।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग के ऐतिहासिक आदित्य महादेव मंदिर में बुधवार को बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर समा बांध दिया।
केशव दत्त चौबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठकी होली का शुभारंभ उर्वा दत्त चौबे ने राग जंगला काफी में आयो नवल वसंत सखी री ऋतुराज कहायो होली...गाकर किया। प्रमुख रंगकर्मी राजेश चौबे ने राग सहाना में ऊंचे भवन पर्वत पर बस रही अंत तेरा नहीं पाया.. गोविंद चौबे ने शिव शंकर उतारो पार मेरी नैय्या और अब तो तिहारी वन आए छयलवा..., देवीदत्त जोशी ने जैजैवंती राग में गोरी के नैन में श्याम बसत है, गौरव पांडेय ने सबको मुबारक हो होली गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। हारमोनियम पर उर्वा दत्त और राजेश चौबे ने संगत दी। जबकि ढोलक पर दीपक पांडेय और गौरव डुंगरिया ने ताल ठोकी।