फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत महोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के बिखरे रंग

विज्ञापन
चंपावत महोत्सव में छलिया नृत्य पेश करते अल्मोड़ा के कलाकार। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार आयोजित चंपावत महोत्सव का बृहस्पतिवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी, लोहाघाट के पूरन सिंह फर्त्याल और नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने संयुक्त रुप से इसका शुभारंभ किया। दोनों विधायकों ने महोत्सव को चंपावत की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने में मददगार बताते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और एडीएम टीएस मर्तोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया। छोलिया नृत्य के साथ स्कूलों की झांकियां निकली। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। स्टेशन बाजार से निकली झांकियों में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति सबसे खास रही।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ किया। महिला पुलिस बैंड के अलावा 16 कुमाऊं के नायब सूबेदार चंद्र सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने बेड़ू पाको बारामासा कुमाऊंनी गीत में मिलिट्री बैंड बजाया। विवेकानंद विद्या मंदिर, यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अल्मोड़ा से आए छोलिया नृतकों की टीम ने मंच पर हैरतंगेज करतब दिखाए। पर्यटन विभाग की ओर से जिले में पर्यटक स्थलों की जानकारी देने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ में मौजूद थे ये लोग अतिथि
एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी, सीओ ध्यान सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीटीओ लता बिष्ट, सीईओ आरसी पुरोहित, डीपीओ पीएस बृजवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एलएम कुंवर,चंपावत की ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, लोहाघाट की नेहा ढेक, बाराकोट की विनीता फर्त्याल, पाटी की सुमनलता, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा नेता शंकरदत्त पांडेय, श्याम नारायण पांडेय, कैलाश अधिकारी, श्याम ढेक, गिरीश जोशी, मणिप्रभा तिवारी, अंबादत्त, नंदन तड़ागी, विपिन जोशी, त्रिलोक सिंह, त्रिलोग गिरी, राजेंद्र गहतोड़ी आदि।
विज्ञापन

स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
चंपावत महोत्सव में विभागीय स्टॉल लगाकर विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों विधायकों ने अफसरों के साथ स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए हस्तशिल्प, काष्ठकला, लोहे के बर्तन, जैविक कृषि उत्पाद आदि में खरीदारों की खूब भीड़ रही। कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, उरेडा, शिक्षा, उद्योग, ग्राम्य विकास, सहकारिता, राजस्व विभाग, आरसेटी सहित कई स्टॉल लगाए गए थे। एकता महिला ग्राम संगठन थ्वालखेड़ा, पार्वती महिला ग्राम संगठन बमनपुरी के अलावा जीवन ज्योति समूह पूर्णागिरी भी आकर्षण का केंद्र बने।
आज सीएम करेंगे स्मारिका का विमोचन
चंपावत महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि महोत्सव की स्मारिका का सीएम दुपहर डेढ़ बजे विमोचन करेंगे।
घटकू देवता ने सुनी प्रशासन की फरियाद!
चंपावत महोत्सव से पूर्व बुधवार तक मौसम ने कई रंग बदले। मौसम के खलल से चिंतित प्रशासन ने मौसम विभाग के अलावा आस्था की भी शरण ली। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने महोत्सव शुरू होने से पूर्व चौकी स्थित घटकू मंदिर में मत्था टेक बारिश न होने की प्रार्थना की। मान्यता है कि घटकू देव के आशीर्वाद से बारिश रुक जाती है।

चंपावत महोत्सव में बेहतरीन नृत्य पेश करता महिला पुलिस का दल।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें