लोहाघाट होली रंग महोत्सव के समापन पर फूलों की होली प्रस्तुत करते हल्द्वानी के कलाकार।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित आठवें होली रंग महोत्सव का समापन आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ किया। देर शाम तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में हुए महोत्सव की अंतिम संध्या में हल्द्वानी से मोहन पांडेय के नेतृत्व में आए आंचल कला केंद्र के कलाकारों फूलों की होली का मंचन कर समा बांध दिया। कृष्ण बनी नीलम और राधा के रूप में रश्मि ने कान्हा मोहे ऐसो बनाइयों मोर कि नाचूं ता ता थई-थई गीत पेश किया। भारी बारिश के चलते कार्यक्रम को रामलीला मैदान के समीप बने बैडमिंटन हॉल में करना पड़ा। समापन मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, किरन पुनेठा, कमला पुनेठा, ईश्वरी साह, दीपक सुतेड़ी, कीर्ति बगौली, दानू सुतेड़ी आदि मौजूद थे। संवाद