फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा के 10 माह बाद जारी हुआ शासनादेश

Tue, 26 Feb 2019 10:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट/पाटी (चंपावत)।
विज्ञापन
पाटी के इस प्राथमिक विद्यालय के भवन में संचालित होगा राजकीय डिग्री कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने का शासनादेश जारी हो गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश यहां पहुंच गया है। इस शासनादेश को जारी होने में 10 माह से अधिक का समय लग गया। 
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल पांच अप्रैल को पाटी क्षेत्र के दौरे में पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन जीओ नहीं हो पाने से पिछले शिक्षा सत्र में यहां कॉलेज संचालित नहीं हो सका था।

अब डिग्री कॉलेज का शासनादेश जारी हो गया है। इसके तहत पाटी में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और समाज शास्त्र के प्रवक्ता, एक कनिष्ठ सहायक के अलावा आउटसोर्स से अनुसेवक-चौकीदार की तैनाती की जाएगी। भवन का निर्माण नहीं होने तक यह कॉलेज बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में संचालित होगा। पाटी में कॉलेज नहीं होने से यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए देवीधुरा और लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती थी। नए शिक्षा सत्र से कक्षाएं संचालित होने से इन छात्र-छात्राओं को अपने घर के करीब पढ़ाई का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन



जीओ होने पर लोगों ने जताई खुशी 
पाटी (चंपावत)। राजकीय डिग्री कॉलेज का शासनादेश जारी होने पर लोगों ने आतिशबाजी करने के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। डिग्री कॉलेज खोलने के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। कहा गया कि जल्द ही सम्मान समारोह आयोजित कर विधायक को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पाटी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, जगन्नाथ गहतोड़ी, सोबन मौनी, बहादुर मेहता, विक्रम गोस्वामी, दीपक सिंह, प्रवीन सिंह, प्रशांत बिष्ट, मनोज जोशी, मयंक गहतोड़ी, हेम शर्मा, चंदन पाटनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 26 एलएचजी 06पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें