दवा विक्रेताओं को कोविड 19 से संबंधित दिशा-निर्देश देते औषधि निरीक्षक नीरज कुमार।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मेडिकल स्टोरों में अब मरीजों को बगैर डॉक्टर की पर्ची के सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, फ्लू जैसी बीमारियों की दवाई नहीं मिलेगी। दवा विक्रेताओं को भी यह दवा खरीदने वाले मरीजों का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित हर दिन का रिकार्ड जिला औषधि अधिकारी को देना होगा। दवा की दुुकानों का निरीक्षण करने आए औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने दवा की कालाबाजारी करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर जिला केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, एनएस नेगी, राजीव आर्य, प्रकाश चंद्र ओली, मुकेश जैन आदि थे। संवाद