फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की हवा ठंडी....

Sat, 12 May 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली बच्चों के अलावा विहान सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा और गायक किशोर कांछा और अंजना कांछा ने कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन काबीना मंत्री प्रकाश पंत और विशिष्ट अतिथि चंपावत में पहले डीएम दीपेंद्र चौधरी ने किया।  
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में विहान सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। दल नायक अशोक खड़का के नेतृत्व में ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए से कार्यक्रम की शुरूआत की। ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की हवा ठंडी पानी ठंडो गीत पर दर्शक झूमने लगे। इसके अलावा कलाकारों ने झोड़ा और छपेली कार्यक्रम पेश किए। दल में भुवन पांडेय, कोम, मनोहर, शांति, वर्षा, अनुराधा, सचिन और रवि शामिल थे।  

किशोर कांछा ने छम छम नाची दे और गायिका अंजना कांछा ने आज का दिना तू होली घर पना और हाय काकड़ी झिल मां नून पिस्यो सिल मां गीत पेश कर तालियां बटोरी। एशियन एकेडमी के बच्चों ने कान्हा सो जा जरा.. के साथ ही गुजराती और कुमाऊंनी कार्यक्रम पेश किए। सनसाइन की छात्राओं ने चैत की चैत्वाला गीत पेश किया। माउंट कार्मल के बच्चों ने लुका छिपी नृत्य नाटिका पेश की। जबकि मल्लिकार्जुन के छात्रों ने राजस्थानी गीत पेश किया। आशीष ने भजन, जीवन व मनोज ने गीत और कार्तिक ने संस्कृत गीत पेश किए।  
विज्ञापन


2019 में पूरी होगी क्वैराला पंपिंग पेयजल योजना
चंपावत। मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने में सहयोग देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने चंपावत की महत्वाकांक्षी क्वैराला पंपिंग पेयजल योजना को 2019 तक पूरा करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें