फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हवाई साबित हुए सीएमओ के आईसीयू शुरू करने के दावे

Sat, 20 May 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बंद पड़ा लोहाघाट उप जिला अस्पताल का आईसीयू। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में शनिवार से आईसीयू का संचालन शुरू करने के सीएमओ के दावे हवाई साबित हुए। अस्पताल में आईसीयू संचालन के लिए अलग से कोई स्टाफ तैनात नहीं होने से आईसीयू का संचालन नहीं हो सका। अलबत्ता स्वास्थ्य विभाग जल्द आईसीयू का संचालन करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व उप जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए आए सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने शनिवार से लोहाघाट अस्पताल में आईसीयू का संचालन शुरू करने की बात कही थी। सीएमओ का कहना था कि अस्पताल में गंभीर स्थिति या दुर्घटनाओं में घायल लोगों का आईसीयू में उपचार किया जाएगा। उनकी हालत ठीक होने बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। सीएमओ के आश्वासन के बाद लोगों में खुशी थी। लेकिन आईसीयू का संचालन न होने से लोग मायूस है। करीब दो वर्ष पूर्व दो वेंटिलेटर और चार बेड के आईसीयू का उद्घाटन किया गया था। उद्घाटन के बाद से आईसीयू संचालन के लिए स्टाफ तैनात न होने से इसमें ताले लटके हुए हैं।
गंभीर हालत में अस्पताल में आने वाले रोगियों को आईसीयू का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे रोगियों को अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। जिससे कई रोगी समय से उपचार न मिलने से रास्ते में दम तोड़ देते हैं। लोग लंबे समय से अस्पताल में आईसीयू का संचालन करने की मांग कर रहे हैं लेकिन आईसीयू का संचालन कराने में स्वास्थ्य विभाग अभी तक नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन

कोट
आईसीयू के संचालन के लिए अलग से कोई स्टाफ नहीं मिला है। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ से आईसीयू का संचालन किया जाएगा। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते दिक्कतें हो रही हैं। आईसीयू संचालन के लिए चिकित्सकों औक कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जा रहा है। दो तीन दिन में ड्यूटी रोस्टर तैयार होने के बाद आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें