छमनियांचौड़ स्थित उद्योग विभाग की भूमि पर मिनी फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रधान सचिव राकेश शर्मा स्वयं आकर जायजा लेंगे। युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव भुवन चौबे और जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने प्रधान सचिव से मुलाकात की तथा उनसे क्षेत्र को भी हवाई सेवाओं से जोड़ने और छमनियांचौड़ में फिल्म सिटी के निर्माण की मांग की।
उनका कहना था कि लोहाघाट में आधा दर्जन से अधिक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। प्रधान सचिव ने कहा कि सरकार ने भीमताल में फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव किया है। लोहाघाट के छमनियांचौड़ में मिनी फिल्म सिटी बनाई जा सकती है, जिसके लिए वे स्वयं यहां का भ्रमण करेंगे। उन्होंने एबटमाउंट में बन रहे ईको हट के अलावा रीठासाहिब एवं एबटमाउंट में दिल्ली से हॉलीकॉप्टर सेवा संचालित करने की भी मांग की।