फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमबीएडीपी योजना में 20 लाख की लागत से बनेगा ग्रोथ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पहली बार संचालित की जा रही मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना (सीएमबीएडीपी) के तहत सीमांत दुबड़जैनल ग्राम पंचायत में ग्रोथ सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से ग्रोथ सेंटर के निर्माण के लिए दुबड़जैनल में करीब सात नाली जमीन का चयन कर लिया गया है। 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ग्रोथ सेंटर का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) की ओर से किया जाएगा।
ग्रोथ सेंटर के निर्माण के बाद सीमांत क्षेत्र में उत्पादित होने वाले कृषि उत्पादों, दलहनी फसलों, बागवानी उत्पादों के साथ ही हस्तशिल्प, काष्ठशिल्प आदि को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

सीडीओ आरएस रावत के अनुसार महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के माध्यम से आजीविका को बढ़ावा देने के लिए सीमांत क्षेत्र में सीएमबीएडीपी योजना के तहत ग्रोथ सेंटर बनाने को लेकर शासन की अनुमति मिल गई है।
राजस्व विभाग और कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी के अधिकारियों ने दुबड़जैनल में ग्राम पंचायत भवन के पास ग्रोथ सेंटर के लिए भूमि चयनित कर ली है। जल्दी ही आरडब्लूडी की ओर से ग्रोथ सेंटर निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
चंपावत। सीमांत दुबड़जैनल में प्रस्तावित ग्रोथ सेंटर में महिला एसएचजी को आजीविका संवर्धन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एपीडी विमी जोशी के अनुसार ग्रोथ सेंटर में स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके मूल्य संवर्द्धित उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
श्यामलाताल और पाटनपाटनी में संचालित हो रहे हैं ग्रोथ सेंटर
चंपावत। जिले के सूखीढांग श्यामलाताल और लोहाघाट के पाटनपाटनी में ग्रोथ सेंटरों का संचालन किया जा रहा है। पाटन पाटनी में जहां लोहे के कृषि यंत्र तैयार किए जा रहे हैं तो श्यामलाताल में मौनपालन और कृषि संबंधी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कृषि विभाग की ओर से भी जूप पटवा में एक ग्रोथ सेंटर प्रस्तावित किया गया है।
हॉर्टिटूरिज्म बड़ालू सेंटर को बीएडीपी के तहत मिले 90 लाख
पिथौरागढ़। जिला उद्योग केंद्र के बहुउद्देश्यीय हॉर्टीटूरिज्म सेंटर बड़ालू के लिए बीएडीपी के तहत 90 लाख की राशि जारी हो गई है। इससे पहले इस सेंटर के लिए बीएडीपी के तहत 60 लाख की राशि जारी हुई थी। हॉर्टिटूरिज्म बनने के बाद किसानों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने में विभाग को आसानी होगी।
जिला उद्यान विभाग को बीएडीपी योजना के तहत जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर 237 लाख से बहुउद्देश्यीय हॉर्टिटूरिज्म सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभाग को अभी 150 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है। बहुउद्देश्यीय हॉर्टिटूरिज्म सेंटर विभाग की एक अलग योजना है। इसमें किसानों को प्रशिक्षण तो मिलेगा ही साथ ही साहसिक पर्यटन का भी बढ़ावा मिलेगा। हाल में बीएडीपी के तहत 90 लाख की राशि जारी हुई है। इसमें 25 लाख से फूड प्रोसेसिंग यूनिट और 65 लाख से भवन निर्माण किया जाएगा।
उद्यान विभाग का दूरदर्शी प्रस्ताव
पिथौरागढ़। हॉर्टिटूरिज्म सेंटर पूरी तरह बनने के बाद साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। विभाग ने दूरदर्शी सोच के साथ इस योजना का शासन को पिछले साल प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें हॉर्टिटूरिज्म में होम स्टे, किसान प्रशिक्षण केंद्र, बहुउद्देश्यीय फल सब्जी प्रसंस्करण केंद्र, सरस बाजार का जीर्णोद्धार, बड़ालू झील, योग मेडिटेशन केंद्र भी बनेगा।
हॉर्टिटूरिज्म सेंटर एक बहुउद्देश्यीय योजना है। इसके तहत होम स्टे, किसान प्रशिक्षण, बहुउद्देश्यीय फल-सब्जी प्रसंस्करण, योग केंद्र, सरस बाजार और बड़ालू झील का निर्माण शामिल है। हॉर्टिटूरिज्म सेंटर पूरा होने के बाद इसका लाभ जिले के किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

-आरएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें