फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपवे की आधारशिला रखेंगे सीएम

Thu, 11 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत 14 व 15 जून को टनकपुर-बनबसा के दौरे पर आएंगे। वे यहां मां पूर्णागिरि धाम में 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे रोपवे की आधारशिला रखने के साथ ही अन्य विकास योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


उनके दौरे को लेकर बुधवार को संसदीय सचिव विधायक हेमेश खर्कवाल और डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों की बैठक ले व्यवस्थाओं की रणनीति बनाई। डीएम ने बताया कि रोपवे समेत मुख्यमंत्री 14 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 14 जून की शाम टनकपुर और बनबसा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 15 जून की सुबह रोपवे की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत टीआरसी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर का भोजन ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री सांय पांच बजे तक जनता दरबार में जनसमस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों की बैठक लेेंगे।
विज्ञापन


संसदीय सचिव और जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीडीओ एसएस पांगती, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीएमओ प्रवीण कुमार, डीएफओ एके गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, सीओ राजन सिंह रौतेला, बीडीओ शिल्पी पंत आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें