फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम ने 19 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास

Fri, 24 Oct 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले की विभिन्न योजनाओं के लिए 19 करोड़ से अधिक लागत का शिलान्यास किया। उन्होंने चंपावत में लकड़ी टाल के पास भूमि पर मल्टीलेवर कार पार्किंग और काॅम्पलैक्स के लिए 987.16 लाख, नगर पालिका परिषद चंपावत में जायका रेस्टोरेंट के पास की भूमि में मल्टीलेवर कार पार्किंग के लिए 352 लाख, मल्लाडेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 61.41 लाख, भागेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 85. 27 लाख, झालीमाली मंदिर का सौंदर्यीकरण के लिए 47. 03 लाख रुपये का शिलान्यास किया। इसके अलावा ताड़केश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 90. 11 लाख रुपये, मानेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 89. 26 लाख रुपये, डिप्टेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 97.52 लाख रुपये और एबट माउंट में अवस्थित ब्रिटिश कालीन चर्च और सिमिट्री के संरक्षण के लिए 96.96 लाख रुपये से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें