चंपावत के रोडवेज बस स्टैंड में बसों में चढ़ते यात्री। संवाद
चंपावत। रोडवेज बस स्टैंड पर दीपावली पर्व के बाद अपने-अपने घरों से आने-जाने वाले लोगों की भीड़ देखने को मिली। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड में पहाड़ से मैदानी और पहाड़ की ओर आने वाले लोग रोडवेज बसों में चढ़ते-उतरते दिखाई दिए। स्टेशन प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि स्टैंड पर यात्रियों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। दिल्ली, देहरादून, टनकपुर आदि रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। संवाद