फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हेलागोठ पहुंची सीएम कैंप कार्यालय की टीम, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

विज्ञापन
हेलागोठ पहुंचकर मौके का जायजा लेती सीएम कैंप कार्यालय की टीम। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा की चंदनी ग्रामसभा क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बसे वनगांव हेलागोठ की समस्याओं के निवारण के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की टीम ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी राजपाल चौहान के नेतृत्व में कैंप टीम ने हेलागोठ पहुंच ग्रामीणों से संपर्क कर उनकी समस्याऐं सुनी।
विज्ञापन

हेलागोठ वनगांव मूलभूत सुविधाओं से विहीन गांव है। आज भी हेलागोठ वासी आदिवासियों जैसा जीवन यापन करने को विवश हैं। मुख्यमंत्री ने इस गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संपूर्ण विकास करने का मन बनाया है। सीएम के निर्देश पर वहां पहुंची सीएम कैंप कार्यालय की टीम ने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं पर मंथन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में बाढ़, जलभराव तथा भूकटाव, जंगली जानवरों का खतरा, बिजली, पानी की समस्या, प्राथमिक विद्यालय खोलने, आंगनबाड़ी भवन निर्माण के अलावा बनबसा तक आवागमन के लिए मार्ग व पुल नहीं होने से बच्चे बरसात में स्कूल तक नही जा पाते हैं। इस मौके पर भूकटाव की रोकथाम को टनकपुर सिंचाई विभाग की ओर से प्रस्ताव बना दिया गया है। सिंचाई विभाग व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जा समस्याएं देखीं। सीएम कार्यालय स्टाफ के जीवन सिंह नेगी, प्रशांत पांडेय आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें